19.8 C
New York
Thursday, October 22, 2026

‘द स्कॉलर्स होम’ स्कूल के 7 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस प्रतियोगिता में चयन..

‘द स्कॉलर्स होम’ स्कूल के 7 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस प्रतियोगिता में चयन…करेंगे योग्यता का प्रदर्शन…

Ashoka Times…

स्कूल प्रधानाचार्या निशा परमार ने बताया कि नाहन में जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का आयोजन 16 नवंबर से 18 नवंबर तक हुआ जिसमें स्कूल के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्कूल को गौरवान्वित किया।

जूनियर साइंस क्विज में दिव्यांश भटनागर और भुवन ने पहला स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में साइंस क्विज में शौर्य राघव और अयान चौहान ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार जूनियर एवं सीनियर वर्ग के विद्यार्थी साइंस क्विज में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए।

 ‘द स्कॉलर्स होम’ स्कूल प्रांगण में मनाया गया वार्षिकोत्सव…भविष्य की योजनाओं को किया सांझा… 

प्रोजेक्ट रिपोर्ट में अनन्या ठाकुर दिव्यांशी कौशिक एवं भवलीन कौर सीनियर वर्ग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए। जिला स्तरीय साइंस स्किट में स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जिसमें स्कूल के लक्ष्य शर्मा, समृद्धि गुप्ता, सिमरप्रीत कौर, कवलनैन कौर, भानु पुंडीर, विनायक तोमर, प्रियंजली और मिष्टी भयाना ने भाग लिया। इस साइंस स्किट में समृद्धि गुप्ता को बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित किया गया तो वहीं स्कूल को साइंस क्विज प्रतियोगिता में सबसे उत्तम घोषित किया गया

इस सफलता पर स्कूल निदेशक महोदय डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग एवं स्कूल निदेशक महोदया गुरमीत कौर नारंग ने अध्यापिका रीना शर्मा, सहयोगी अध्यापकों एवं छात्रों को उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी।

पांवटा साहिब में तेज गति और रॉन्ग साइड वाहन चलाने पर किया जाएगा दंडित…. 

Thar को मॉडिफाई करवाना पड़ा महंगा…6 महीने की जेल… 

सिविल अस्पताल के जाने-माने डॉक्टर राजीव चौहान आईसीयू में भर्ती… 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles