19.8 C
New York
Thursday, October 22, 2026

उपायुक्त ने जिम में मशीनों का किया लोकार्पण…

Ashoka Times…22 November

उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज खेल परिसर चंबा मैदान नाहन के जिम में अतिरिक्त मशीनों का लोर्कापण किया।

इस संदर्भ में जानकारी प्रदान करते हुए उपायुक्त ने बताया कि रेडक्रास सोसायटी के सौजन्य से लगभग 6 लाख रुपये की लागत से इस जिम के लिए 21 छोटी तथा बड़ी अतिरिक्त मशीनों को स्थापित किया गया है जिससे विद्यार्थियों तथा खेल गतिविधियों से जुड़े लोगों को इनका लाभ प्राप्त होगा।

उपायुक्त ने कहा कि शारीरिक व्यायाम जहां एक तरफ हमें अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करता है वहीं दूसरी ओर बुरी आदतों से भी बचाता है, इसलिए हमें अपने आप और बच्चों को इस ओर प्रेरित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नाहन में खेल एवं युवा सेवायें विभाग के अधिकारियों और प्रशिक्षकों द्वारा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है।

जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी ने इस दौरान जानकारी देते हुए बताया कि यह जिम सुबह 5ः15 से 8ः30, दिन में 10 बजे से 3 बजे तथा सांय 3ः30 से 7ः30 बजे तक कार्यशील रहता है। इस जिम में विद्यार्थियों के लिए मासिक शुक्ल 300 रुपये, गैर विद्यार्थियों के लिए 600 रुपये तथा महिलाओं के लिए 400 रुपये निर्धारित किया गया है। इस जिम में व्यायाम के साथ योगाभ्यास भी करवाया जाता है।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त मनेश यादव, सहायक आयुक्त मुकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विशाल जसवाल, कोच विजय कुमार यादव सहित खेल विभाग के अधिकारी और अन्य प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles