16.4 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

29 व 30 दिसंबर को पांवटा में होंगे कैंपस इंटरव्यू

Ashoka time’s…24 December 25 

सिरमौर जिला में रोजगार कार्यालय के माध्यम से वर्मा ज्वेलरस, सोलन द्वारा प्रोडक्शन सेल्स एंड मार्केटिंग में बीटीएल एग्जीक्यूटिव के 10 पद, फिल्ड़ एग्जीक्यूटिव के 10, सेल्स एक्सपर्ट के 10 तथा क्सटमर्स रिलेशनशिप मेनेजमैंट (सीआरएम) के 2 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी देवेन्द्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह कैम्पस इंटरव्यू 29 व 30 दिसंबर, 2025 को उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में तथा 01 व 02 जनवरी, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 35 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ग्रेजुएशन और एमबीए है।
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में रिज्यूम, शैक्षणिक दस्तावेज, हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर प्रातः 10ः30 बजे कैम्पस इंटरव्यू में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नं0 7018230029, 98577 77747 पर भी संपर्क कर सकते है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles