
27 वर्ष प्रदीप ने प्रतियोगी परीक्षाएँ उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का मान..
Ashoka time’s…28 july 26
उपमंडल संगड़ाह के ग्राम टिक्करी निवासी प्रदीप कुमार, स्वर्गीय कमल ने मात्र 27 वर्ष की आयु में अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से लगातार कई प्रतियोगी परीक्षाएँ उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
प्रदीप कुमार अंग्रेजी एवं इतिहास विषय में डबल एम.ए. हैं। उन्होंने क्रमशः यूजीसी-नेट (अंग्रेजी), CTET, SET (अंग्रेजी) और वर्ष 2026 में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की TGT (Arts) परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनकी यह लगातार सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है और यह साबित करती है कि परिश्रम और अनुशासन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
प्रदीप एक सरल, मेहनती और समर्पित युवा हैं। उनके परिवार में शिक्षा की मजबूत परंपरा है। उनकी सभी बहनें भी अपनी कड़ी मेहनत से अच्छे पदों पर कार्यरत हैं।
प्रदीप की इन उपलब्धियों से उनकी विधवा माता अत्यंत प्रसन्न हैं। कठिन परिस्थितियों में उन्होंने बच्चों का पालन-पोषण कर उन्हें उच्च शिक्षा दिलाई। आज बेटे-बेटियों की सफलताओं ने उनके त्याग को सार्थक कर दिया है।
क्षेत्रवासियों ने प्रदीप कुमार को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

