
143 ग्राम चिट्टे की खेप सहित युवक-युवती गिरफ्तार..
Ashoka time’s….28 july 26
मंडी जनपद के सुंदरनगर में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक निजी वोल्वो बस से चिट्टे की बड़ी खेप बरामद की है।
पुलिस ने मामले में कुल्लू जिले के रहने वाले एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी कथित तौर पर चिट्टे की खेप लेकर अपने घर की ओर जा रहे थे, लेकिन सुंदरनगर पुलिस की सतर्कता के चलते नाके के दौरान उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सुंदरनगर थाना पुलिस की टीम ने पुंघ फोरलेन क्षेत्र में नाका लगाया हुआ था।

