15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

28वीं वीर शिवाजी उत्तर भारतीय क्रिकेट चैंपियनशिप शुरू…अवनीत और गुरविंदर रहे मुख्य अतिथि….

Ashoka Times…12 फरवरी 24 पांवटा साहिब 

पांवटा साहिब के नगर परिषद खेल मैदान मे 28वीं वीर शिवाजी उत्तर भारतीय क्रिकेट चैंपियनशिप शुरू हो गई है। एक माह से अधिक समय तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में उत्तरभारत की 20 टीमें व सिरमौर जिले की 32 टीमें भाग लेंगी। 

प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि अवनीत सिंह लांबा और गुरविंद्र सिंह गैरी ने किया । इस दौरान वीर शिवाजी, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस और बाला साहब ठाकरे की प्रतिमा के समक्ष उन्होंने द्वीप प्रज्वलित किया। प्रतियोगिता के शुभ आरम्भ के दौरान छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि अवनीत लांबा ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नशे से दूर करते हैं जो सराहनीय है। इसका लिए क्लब और पांवटा साहिब के लोग बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का यह खेल मैदान सिर्फ खेल के लिए ही रखा जाना चाहिए वह प्रयास करेंगे की यहां किसी तरह की कोई भी गाड़ियों की पार्किंग ना की जाए ताकि इस ग्राउंड का प्रयोग बच्चे खेल के लिए करते रहें।

वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे यंग इंड्रस्ट्रीलिस्ट गुरविंदर सिंह गैरी ने भी खेल के लिए बच्चों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया । उन्होंने कहा कि अच्छे समाज के लिए जरूरी है कि खेल के मैदान तैयार किए जाएं ताकि अधिक से अधिक युवा खेल से जुड़कर अपने देश और समाज की तरक्की कर पाएं।

इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष मधुकर डोगरी ने कहा कि इस प्रतियोगिता की बदौलत पांवटा साहिब से कईं खिलाड़ी निकले हैं । जिन्होने हिमाचल टीम से रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

इस प्रतियोगिता में खेलने वाले गुरविंद्र टोली ने रणजी मे 100 विकेट लिए हैं। उनके द्वारा खेले गए एक रणजी मैच में पंजाब की टीम 80 रन पर आउट किया जिसमे टोली ने 5 विकेट लिए थे । इस दौरान मघुकर डोगरी द्वारा मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

सिरमौर के एसएमसी शिक्षक अनिश्चितकालीन पेनडाउन हड़ताल पर..

भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक होगा पंजीकरण…

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का लाभ उठाने के लिए आगे आयें युवा-सुमित खिमटा*

बच्चों को दी गुड़ टच, बेड टच की जानकारी,

ईकेवाईसी 29 फरवरी 2024 तक करवायें वरना बंद होगा राशन-सुमित खिमटा…

राजकीय महाविद्यालय, ददाहु में किया आपदाओं पर सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम*

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles