Ashoka time’s…24 january 26
25 जनवरी रविवार को लाइन की मरम्मत का कार्य के चलते आसपास के दर्जनों गांवों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद निगम लिमिटेड के काला अंब और विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता ई. महेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 132/33/11 के.वी. सब-स्टेशन काला अंब (जोहरों), 132KV गिरी काला अंब और 132 KV अंधेरी काला अंब लाइन की मरम्मत का कार्य किया जाना अनिवार्य है। इस महत्वपूर्ण कार्य के कारण 25 को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।
शटडाउन का व्यापक असर काला अंब विद्युत उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी उद्योगों और ग्रामीण क्षेत्रों पर पड़ेगा। प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्रों में कालाअंब, त्रिलोकपुर, रामपुर जट्टान, खैरी, जोहरों, जटावाला, और भंड़ारीवाला शामिल हैं। इसके अलावा नागल सुकेती, खाराखारी, मोगीनंद, मैनथापल ओगली, डाकावाला, बांकाबाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया, कौलावाला भूड़, जंगला भूड़ और नेरों कोटड़ी जैसे क्षेत्रों में भी 9 घंटों तक बिजली नहीं रहेगी।
उधर सहायक अभियंता ने क्षेत्र की जनता और औद्योगिक घरानों से बोर्ड का सहयोग करने की अपील की है ताकि मरम्मत कार्य को समय पर पूरा कर भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

