16 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

22 वर्षीय ने पेड़ से लगाया फंदा….दर्दनाक मौत

Ashoka Times….18 December 2024

पांवटा साहिब के रामपुर घाट में एक 22 वर्षीय युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर फांसी लगा ली, जिसके कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है युवक की पहचान आस मोहम्मद, पुत्र यामीन, निवासी मिर्जापुर, यूपी के रूप में हुई। वह हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में किराये पर रहता था और मजदूरी करता था।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की उपस्थिति में शव को पेड़ से नीचे उतारा और उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है।
पुलिस इस घटना की जांच में लगी हुई है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस हर एंगल से इस पूरे मामले की जांच कर रही है वहीं पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी 22 वर्षीय मृतक परिवार तक पहुंचा दी है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles