15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

नवनीत चौधरी और अनिता देवी बने महिला मोर्चा पाँवटा साहिब की महामंत्री…

नवनीत चौधरी और अनिता देवी बने महिला मोर्चा पाँवटा साहिब की महामंत्री… Ashoka Times…9 November 2025

पांवटा साहिब – भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गुरमीत कौर ने पांवटा साहिब मंडल महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।

गुरमीत कौर ने पांवटा के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा और मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार से चर्चा कर संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली महिलाओं पर भरोसा जताते हुए महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष की टीम की घोषणा कर दी है।

नई टीम का गठन किया गया

नवनियुक्त अध्यक्ष गुरमीत कौर ने कार्यभार संभालते ही अपनी नई टीम की घोषणा कर दी। टीम में अनुभवी और जुझारू कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है ताकि महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा सके।

मुख्य पदाधिकारी इस प्रकार हैं… नीलम कुमारी, मीना कुमारी, सुषमा देवी, नीता देवी

महामंत्री: नवनीत चौधरी,अनिता देवी

सचिव: सुनीता शर्मा, कल्पना देवी, सीता देवी, संध्या देवी

कोषाध्यक्ष: मोनिका देवी

प्रवक्ता: सुनीता देवी, पूजा वर्मा

मीडिया प्रभारी: अविता पंवार

सोशल मीडिया प्रभारी: अनीता देवी

इसके अलावा 10 महिलाओं को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।

 *महिला मोर्चा बनेगा संगठन की रीढ़* 

अध्यक्ष गुरमीत कौर ने कहा कि महिला मोर्चा हर बार भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी साबित हुई है।उन्होंने कहा कि यह टीम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगामी पंचायत चुनावों और विधानसभा चुनावों में पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात काम करेगी।

*सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएंगे* 

गुरमीत कौर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को महिला मोर्चा की यह टीम हर घर तक पहुंचाएगी, ताकि अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ता समाज में भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार की महिला विरोधी मानसिकता को भी उजागर किया जाएगा,1500₹ देने के झूठे वायदे को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

 *विधायक ने दी शुभकामनाएं* 

विधायक सुखराम चौधरी और जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि गुरमीत कौर के नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा, जिससे भाजपा को आने वाले चुनावों में बड़ी सफलता मिलेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles