Ashoka time’s…19 November 25
जल्द शक्ति विभाग मंडल नौहराधार तथा नागरिक उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली पबौर-कुफ्टू Lift Irrigation Scheme पर 2 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च होंने के बावजूद इस योजना से 2 बूंद पानी भी खेतों में नहीं आने पर स्थानीय किसानों मे रोष जताया।
RTI के तहत ली गई सूचना का हवाला देते हुए किसानों ने बताया कि, सरकारी Record में इस योजना से साल 2023 से 45 हैक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई हो रही है। प्रवीण कुमार नामक स्थानीय युवक इसकी शिकायत जल शक्ति विभाग के Chief Engineer के अलावा DC Sirmaur व Chief Minister से भी कर चुके हैं। इसी जल शक्ति मंडल की करीब साढ़े 6 करोड़ की पालर-लुधियाना-संगड़ाह Multi Villages Lift Drinking Water scheme भी पिछले साल तैयार होने के बाद बंद पड़ी है और विभाग के JE के अनुसार योजना शुरू होने के केवल 2-3 दिन बाद ही बिजली आपूर्ति बंद हुई और आज तक दौबारा चालू नहीं हो पाई।

