16.4 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

ऑपरेशन टेबल पर तोड़ा मां और नवजात ने दम…दर्दनाक

Ashoka Times….6 फरवरी 2025

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर स्थित मेडिकल कॉलेज मैं बेहद दर्दनाक हादसा समने आया है जहां पर डिलीवरी के दौरान मौत हो गई।

बुधवार को एक दर्दनाक घटना घटी, जब डिलीवरी के दौरान एक गर्भवती महिला और उसके नवजात की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह महिला की पांचवीं डिलीवरी थी, बता दे की अब पांचो ही बच्चों के सर से मां का साया उठ गया है। मां की मौत से बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

जानकारी के अनुसार, उपमंडल पांवटा साहिब की 34 वर्षीय बीनू, पत्नी सुरेश को गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया था। सिजेरियन डिलीवरी के लिए ऑपरेशन थियेटर में शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही थी कि सुबह करीब 6 बजे महिला की अचानक डिलीवरी हो गई। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण महिला की मृत्यु हो गई, वहीं नवजात भी नहीं बच पाया।

पांवटा साहिब के गोरखूवाला क्षेत्र में भी इस घटना से शोक की लहर दौड़ गई है। मेडिकल कॉलेज नाहन के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिताभ जैन ने बताया कि महिला करीब साढ़े सात महीने की गर्भवती थी और यह उसकी पांचवीं डिलीवरी थी, लेकिन ऑपरेशन से पहले ही नवजात सहित महिला ने दम तोड़ दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles