11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

लापरवाही…8 वर्षीय बेटे और पिता को मारी बोलेरो कार ने टक्कर…चालक मौके से हुआ फरार…वारदात सीसीटीवी मै कैद

Ashoka Times….4 December 2024

जिला सिरमौर के नाहन में सुबह तकरीबन 8:00 बजे एक मासूम बच्चे और पिता को बोलेरो कर ने टक्कर मार दी वायरल वीडियो में ऐसा लगता है की बोलेरो कार ने जानबूझकर दोनों को कुचलने का प्रयास किया है।

बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। 8 वर्षीय बेटा और पिता आपस में बातें करते हुए स्कूल की ओर जा रहे थे इस दौरान पीछे से आ रही बोलेरो कर ने दोनों को टक्कर मार दी जिसमें बेटा और पिता दोनों ही घायल हुए हैं। वही इस पूरे मामले में स्थानीय लोगों ने तेजी दिखाते हुए घायल पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

जानकारी के मुताबिक अमजद अली अपने बेटे हुजेफा को सिरमौर हिल्स पब्लिक स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकले थे। सुबह करीब 8 बजे, जब वे झांसी पार्क के पास सड़क किनारे पैदल चल रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। गाड़ी में पीछे नंबर प्लेट नहीं थी, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया।

वही इस पूरे मामले में प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर वाहन चालक की पहचान वाल्मीकि बस्ती निवासी युवराज के रूप में हुई है। अमजद अली ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि गाड़ी चालक तेज़ रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। बयान और प्राथमिक जांच के आधार पर युवराज के खिलाफ धारा 281, 125(a) बीएनएस और 187 मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने बोलेरो गाड़ी और वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles