20.1 C
New York
Monday, October 26, 2026

17 वर्षीय नाबालिक ने किया मां के सिर पर प्रैस से वार…कारण सुनकर चौक जाएंगे आप.. Himachal

Ashoka Times…2 June 23

17 वर्षीय युवती द्वारा अपनी ही मां के सिर पर प्रैस से वार कर गंभीर घायल करने का मामला सामने आया है इसके बाद किशोरी घर से फरार भी हो गई । वहीं पुलिस ने घटना के संबंध में मां की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति व बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में केस दर्ज किया है।

इस पूरे मामले को लेकर महिला ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी कंप्यूटर सेंटर में शिक्षा ग्रहण कर रही है उन्होंने 1 दिन पहले घर में एक अज्ञात मोबाइल फोन (mobile phone) देखा, जिसके संबंध में परिजनों से छानबीन की। बेटी ने मां के हाथ से मोबाइल छीना और खुद को एक कमरे में बंद कर दिया।

बाइक सवार ने मारी 60 वर्षीय महिला को टक्कर…, दर्दनाक मौत 

कालेज जाने की उम्र में 19 वर्षीय कर रहा था शराब की तस्करी पुलिस ने किया गिरफ्तार… 

दोस्त ने हीं कर दी दोस्त की बेरहमी से हत्या…!…पांवटा साहिब में बड़ी वारदात… 

महिला का कहना है कि बेटी को शिक्षण संस्थान जाने से रोकने के चलते उसने मां के सिर पर घर में पड़ी एक इस्त्री (electric iron) से वार कर दिया, जिससे महिला बेहोश हो गई। इसी दौरान युवती घर से भागने में भी सफल रही। हालांकि महिला ने परिजनों की मदद से युवती को हर जगह खोजने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई भी सुराग नहीं लग पाया।

वही अब पुलिस ने नाबालिग युवती की तलाश शुरू कर दी है पुलिस को लगता है कि शायद कंप्यूटर सेंटर में किसी ने लड़की को बरगलाया है और अपने साथ लेकर फरार हो गया है अगर ऐसा है तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हिमाचल प्रदेश के ऊना के एडिशनल एसपी संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है। उन्होंने कहा नाबालिग युवती की तलाश में पुलिस हर संभव प्रयास करेगी।

बिना ओटीपी उड़ाई जा रही खातों से रकम… पढ़िए कैसे बच सकते हैं आप … 

सीएम आवास में कमांडो ने खुद को मारी गोली… आत्महत्या या हादसा जांच में जुटे ADG 

दो मंजिला पशूशाला गिरने से तीन बेजुबान पशुओं की दर्दनाक मौत … 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles