15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पुलिस जवान का विदेशी महिला को अश्लील हरकत करना पड़ा मंहगा…. VIDEO VIRAL….

Ashoka Times….30 july 2024

हिमाचल पुलिसके जवान को वर्दी में विदेशी महिला को आपत्तिजनक इशारे और बातचीत करना महंगा पड़ा है सिरमौर पुलिस कप्तान ने वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जवान को सस्पेंड कर दिया है।

विदेशी महिला के साथ यूनिफार्म में आपत्तिजनक लाइव बातचीत करना सिरमौर पुलिस के एक कांस्टेबल को महंगा पड़ गया। सिरमौर पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने संबंधित पुलिस कांस्टेबल की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर नाहन व अन्य स्थानों पर एक वीडियो वायरल हुई। इस वीडियो में सिरमौर पुलिस के कांस्टेबल पुलिस यूनिफार्म में एक विदेशी महिला के साथ आपत्तिजनक इशारों व बातचीत करते हुए स्पष्ट तौर पर देखा जा रहा है। एक पुलिस सिपाही के यूनिफार्म में इस तरह की आपत्तिजनक इशारे व अन्य हरकतें पुलिस की वर्दी को दागदार कर रही है। वीडियो चैटिंग में विदेशी महिला को आपत्तिजनक इशारों से उकसाने का प्रयास कर रहा है। नाहन में आग की तरह यह वीडियो वायरल हुई तथा जैसे ही वीडियो सिरमौर जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा के पास पहुंची तो उन्होंने इस मामले को पुलिस कांस्टेबल के यूनिफार्म में गंभीर बताया।

पुलिस अधीक्षक ने चंद घंटों में ही विभागीय कार्रवाई करते हुए अनुशासनहीनता की बात करार दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि पुलिस यूनिफार्म में आपत्तिजनक टिप्पणियां व इशारों का जो वीडियो वायरल हुआ है उस मामले में कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles