13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

161 टीन बिरोजा पुलिस ने किया बरामद…. दो लोगों को लिया हिरासत में

Ashoka Times…18 December 2025

बुधवार को पुलिस थाना प्रभारी राजगढ़ की पुलिस टीम गश्त के दौरान जब पुलिस चौकी यशवंत नगर के बाहर रात्री नाकाबंदी डियूटी पर मौजूद थी तो आने-जाने वाले वाहनो को चैक किया जा रहा था।

इसी दौरान सनौरा की तरफ से एक पिकअप गाडी आई तथा नाका से थोडा पीछे रुक गई शक होने पर वाहन के पास पहुँच कर पिक अप का नम्बर HP16A-4491 पाया गया। गाडी के अंदर दो व्यक्ति बैठे थे जो पुछने पर चालक ने अपना नाम अनिल पुत्र जीया लाल निवासी गांव बराड़, राजगढ जिला सिरमौर व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम जतिन पुत्र क्ल्याण सिंह निवासी राजगढ जिला सिरमौर बतलाया तथा गाडी चालक को गाडी मे लोड समान के बारे पुछा तो दोनो घबरा गये व कोई संतोष जनक जवाब न दे सके। गाडी को चैक करने पर पिकअप के अन्दर बिरोजा के टीन लोड पाये गये जो गिनती करने पर कुल 161 टीन बिरोजा पाये गये। चालक अनिल से बरामदा 161 टीन बिरोजा को परिवहन करने बारे पास व परमिट मांगा गया तो गाडी चालक अनिल मौका पर उपरोक्त बरामदा 161 टीन बिरोजा का कोई पास/परमिट पेश न कर सका। जिस पर वाहन न0 HP16A-4491 के चालक अनिल व उसके साथी जतिन के विरूद्ध पुलिस थाना राजगढ़ में धारा 303(2),3(5) BNS व SEC 41,42 IF ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अन्वेषण जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles