11 C
New York
Monday, October 26, 2026

15 मई से यौन, एड्स, टीवी तथा हेपेटाइटिस रोगों की जांच के लिए चलेगा विशेष अभियान-उपायुक्त

Ashoka time’s….12 May 23 

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में आज यहां जिला में यौन, एडस, टी.वी तथा हेपेटाइटिस रोगों की जांच के लिए गठित टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई।

उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में 15 मई से 14 जून, 2023 तक विशेष अभियान चलाकर यौन, एडस, टी.वी तथा हेपेटाइटिस रोगों की जांच आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन, अकाल नशा मुक्ति केन्द्र बडू साहिब, समाधान नशा मुक्ति केन्द्र पांवटा साहिब, उमंग नशा मुक्ति केन्द्र कालाअंब तथा जीवन ज्योति नशा मुक्ति केन्द्र सैनवाला में की जाएगी जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पांच टीमों का गठन कर लिया गया है।

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस अभियान के सफल क्रियान्वयन में अपनी रचनात्मक भूमिका अदा करें।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. अजय पाठक, डॉ. नवीन गुप्ता, डॉ. वीना सांगल, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सिरमौर सुनील शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख..

थार ने मारी 8 वर्षीय मासूम को टक्कर…. दर्दनाक मौत…

सीबीएसई के परिणाम में द स्कॉलर्स होम स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम…

नेशनल हाईवे पर पंजाब के युवक से मिला चिट्टा पुलिस ने किया गिरफ्तार

फरार चोर को पुलिस ने आधे घंटे में किया काबू….

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles