15.4 C
New York
Friday, October 30, 2026

पांवटा साहिब में ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले 6 के 6 आरोपी गिरफ्तार…

आचार संहिता लागू आखिर आरोपियों के पास हथियार कहां से आए…?

Ashoka Times….15 April 2024

पांवटा साहिब के निहालगढ़ में भाई-बहन पर गोलियां बरसाने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं अब इस मामले में जल्द ही पुलिस खुलासा कर पाएगी कि आरोपियों घर पर गोलियां क्यों बरसाई और उनके पास यह घातक हथियार कहां से आए।

इस दिन तय हुआ प्राचीन देई जी साहिबा राम मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन…. 

पांवटा साहिब के निहालगढ़ में घर में घुसकर एक परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है इसमें मुख्य आरोपी बताए जा रहे इंद्रजीत सिंह, गुरविंदर सिंह और बंटी जो की पट्टी नथा सिंह के बताए जा रहे हैं।

दहशत में लोग पूछ रहे सवाल…

बता दे कि इस वक्त आचार संहिता लगी हुई है सभी लोगों ने अपने हथियार पांवटा पुलिस को जमा करवाए हैं ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि इनके पास यह घातक हथियार कहां से आए और कौन है जो पांवटा साहिब में इस तरह के घातक हथियार बांट रहा है पुलिस के लिए यह सबसे बड़ा चैलेंज होगा कि खतरनाक हथियार सप्लायरों को भी सलाखों के पीछे पहुंचाएं।

कुल मिलाकर इस पूरे मामले में आईपीएस अदिति सिंह की अगवाई में राजेश पाॅल थाना प्रभारी और हेड कांस्टेबल दयाल चौहान ने बेहतरीन काम किया है। उनकी टीम द्वारा छह के छह मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और कोर्ट ने 20 अप्रैल तक के लिए रिमांड भी दिया है जिसमें आरोपियों से हथियार कहां से आए और क्यों उन्होंने गोलियां बरसाई सारी कहानी बाहर आ पाएगी।

रामपुर घाट चौकी के पुलिसकर्मी चालान काटने में रहे व्यस्त…

जबकि पांवटा साहिब रामपुर घाट में तैनात पुलिसकर्मी इस पूरे मामले में यह तक पता नहीं लगा पाए कि आखिर उनकी नाक के तले इतने बड़े गैंगस्टर कैसे पल रहे हैं। उन्होंने केवल और केवल रात के समय ट्रकों से उगाही और दिन में चालान काटकर अपनी ड्यूटी की इतिश्री की है।

पंचायत के कई लोगों ने रामपुर घाट में तैनात पुलिस कर्मियों को ट्रांसफर करने की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखने की बात कही है जल्द ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर रामपुर घाट के लोग यहां पर अच्छे और कर्मठ लोगों को भेजने की सिफारिश करेगा।

रामपुरघाट में पुलिस की नाक तले पनप रहे दो अपराधिक गैंग…पुलिस चालान काटने में व्यस्त… 

भाई बहन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles