11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

100 मीटर गहरी खाई में लुढ़क कार हुई दुर्घटनाग्रस्त…. व्यक्ति की दर्दनाक मौत

Ashoka time’s….12 December

सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र के पुन्नरधार-नौहराधार सड़क मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे में व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।

मृतक व्यक्ति की पहचान सुरेश कुमार (56) पुत्र चेत सिंह निवासी  नौहराधार उलाना के तौर पर हुई है।

बता दें कि एक अल्टो कार (HP79-1755) उलाना से नौहराधार  की तरफ आ रही थी। उलाना से मात्र 300 मीटर आगे शिटोरी नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई।

स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर घायल अवस्था में सुरेश कुमार को 108 एंबुलेंस में नौहराधार अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद राजगढ़ अस्पताल रैफर किया गया।

मगर इलाज के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजगढ़ में पोस्टमार्टम के बाद मृतक को परिजनों के हवाले किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles