Home / Himachal Pradesh / हिमाचल में सीपीएस (Cps) नियुक्तियां असंवैधानिक हाईकोर्ट ने दिया बड़ा फैसला….

हिमाचल में सीपीएस (Cps) नियुक्तियां असंवैधानिक हाईकोर्ट ने दिया बड़ा फैसला….

हिमाचल में सीपीएस (Cps) नियुक्तियां असंवैधानिक हाईकोर्ट ने दिया बड़ा फैसला….

Ashoka Times…13 November 2024

animal image

हिमाचल प्रदेश में जीपीएस नियुक्तियों को लेकर हिमाचल हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है जिसमें सीपीएस को असंवैधानिक करार देते हुए सीपीएस को मिलने वाली सारी सुविधाओं को खत्म करने का आदेश दिए हैं।

AQUA

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सीपीएस एक्ट को निरस्त कर दिया है। इसके तहत सीपीएस को दी जा रही सभी सुविधाओं को खत्म कर दिया गया है। अब छह मुख्य संसदीय सचिव अब विधायक के ताैर पर ही कार्य करेंगे। कोर्ट ने सीपीएस की नियुक्तियों को असांविधानिक बताया है। इस मामले में अदालत में पीपल फॉर रिस्पॉन्सिबल गवर्नेंस संस्था की ओर से वर्ष 2016 में याचिका दायर की गई थी। अदालत में दूसरी याचिका कल्पना और तीसरी भाजपा नेता पूर्व सीपीएस सतपाल सत्ती सहित अन्य 11 भाजपा के विधायकों की ओर से दायर की गई थी।

इन तीनों याचिकाओं में मूल प्रश्न हिमाचल प्रदेश में 2006 में बनाया गया एक्ट है। इसके तहत पहले भाजपा सरकार ने अपने विधायकों को सीपीएस बनाया था। अब कांग्रेस सरकार ने छह विधायकों को सीपीएस बनाया है। सरकार ने इस मामले में बहस के लिए सुप्रीम कोर्ट के दो वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त किए। भाजपा की ओर से दी गई याचिका में कहा गया है कि सीपीएस पद का संविधान में प्रावधान नहीं है और भारत के संविधान के अनुच्छेद 164 के तहत प्रदेश में 15 प्रतिशत से ज्यादा मंत्रिमंडल नहीं बनाया जा सकता, जिससे हिमाचल में संख्या 12 ही हो सकती है। सीपीएस बनाने के बाद यह संख्या 17-18 पहुंच जाती है। अब हाईकोर्ट ने सीपीएस नियुक्ति एक्ट को निरस्त कर दिया है।

AQUA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *