12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

हिमाचल में अमृतसर के तीन युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार…

Ashoka time’s…9 December 25

जिला कांगड़ा में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शाहपुर के पास पंजाब के अमृतसर निवासी तीन युवकों को 75 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

युवकों की पहचान…विक्की (27) पुत्र अमर सिंह, संदीप सिंह (27) पुत्र कुलवंत सिंह और विशाल सिंह (20) पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई है। ये तीनों आरोपी पंजाब के जिला अमृतसर के बैरका क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विशेष टीम कांगड़ा क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को एक विश्वसनीय सूत्र से गुप्त सूचना मिली कि सारनू (शाहपुर) के पास एक गाड़ी (HR 41F-1766) में तीन युवक बैठे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर दबिश दी और गाड़ी को घेर लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने गाड़ी में सवार तीनों युवकों के कब्जे से कुल 75 ग्राम हैरोइन बरामद की।

इस बरामदगी के बाद पुलिस थाना शाहपुर में तीनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने न केवल नशीला पदार्थ बल्कि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles