15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

हिमाचल प्रदेश में दो सड़क हादसों के दौरान चार युवाओं की मौत….

हिमाचल प्रदेश में दो सड़क हादसों के दौरान चार युवाओं की मौत….

Ashoka Times….13 October 2024

हिमाचल प्रदेश में दो सड़क हादसों के दौरान चार युवाओं ने अपनी जान गवा दी, यह सड़क हादसे अलग-अलग जगह पर हुए थे।

राजधानी शिमला में शनिवार देर रात को एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान कार चालक अजय (27) व विशाल (27) के तौर पर हुई है, जबकि घायल युवक का नाम कपिल (30) है। हादसे के शिकार तीनों युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, लेकिन काफी लंबे समय से यह शिमला में रह रहे थे।

वहीं दूसरी ओर ऊना के बंगाणा में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां रविवार सुबह एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी है। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। टक्कर इतनी जोरदार थी की दोनों युवक ट्रक के नीचे जा घुसे, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दानिश राणा व सागर के तौर पर हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles