13.5 C
New York
Thursday, October 22, 2026

हादसे से पहले जानलेवा सड़क में खुली नाली को करवाया तुरंत बंद…एसडीएम का किया धन्यवाद…

Ashoka Times….12 December 23 paonta Sahib

पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 9 में बीच सड़क खुली नाली लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही थी ऐसे में एसडीएम गुंजित चीमा को जैसे ही इसकी जानकारी मिली उन्होंने नगर परिषद से कर्मचारियों को भेज कर तुरंत उसे बंद करवा दिया है।

बता दें की पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 9 कृपाल शीला से लेकर गोविंद घाट बैरियर तक दो जगह पर जानलेवा तरीके से नाली खुली पड़ी थी ऐसे में एक को तो एसडीएम पांवटा साहिब के कहने पर तुरंत बंद कर दिया गया है जबकि दूसरी अभी भी लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है।

उधर इस बारे में अमित कुमार, सूरज, आशीष, नितिन, अनिल कुमार आदि ने एसडीएम गुंजित चीमा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से उन्होंने सड़क के बीच खुली नाली को बंद करवाया है वैसे ही सड़क के बीचो-बीच चैंबर की टूटी सेल्फ को भी तुरंत ठीक करवाए ताकि किसी के साथ भी जानलेवा हादसा ना हो पाए वहीं लोगों ने कहा कि नगर परिषद के कर्मचारियों को भी इसी तरह हर टूट-फूट पर खुद संज्ञान लेना चाहिए ताकि किसी के साथ कोई बुरा हादसा ना हो।

वहीं एसडीएम गुंजित चीमा ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही दूसरी टूटी सेल्फ को भी बदलवा दिया जाएगा ताकि किसी के साथ कोई बड़ा हादसा ना हो।

बाइक चालक को कार ने मारी टक्कर दर्दनाक मौत ….

एडीएम तथा एसडीएम ने किया एम-3 ईवीएम डेमोस्ट्रेशन केन्द्र का शुभारंभ….

लाइनों के सामान्य रख-रखाव के चलते कल विद्युत आपूर्ति बंद

डाक विभाग में डायरेक्ट एजेंट की नियुक्ति हेतु 31 दिसंबर तक करें आवेदन….

12 वर्षीय किशोरी लापता… मां की शिकायत पर मामला दर्ज

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles