13.3 C
New York
Friday, October 23, 2026

12 वर्षीय किशोरी लापता… मां की शिकायत पर मामला दर्ज

Ashoka time’s…13 December 23 

जिला ऊना गगरेट पुलिस थाना के अन्तर्गत गांव नंगल जरियाला से 12 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है।

नंगल जरियाला गांव में किराए के मकान में रह रही महिला बबीता, पत्नी ललन साहनी, निवासी गजवा बसौली, जिला मधुबनी, बिहार ने बताया कि उसकी 12 वर्ष की बेटी सोमवार को गांव में एक दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी।

महिला ने बताया कि बेटी की तलाश में हर संभावित जगहों पर ढूंढा, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। महिला ने क्षेत्र के एक युवक पर उसकी बेटी के अपहरण करने का संदेह जताया है।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके लापता की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नहीं मिलेगा “परविंदर” को इंसाफ, फार्मा फोर्स और करीबी रिश्तेदारों में लाखों रुपए पर बनी बात…!

बैच वाइज भरे जाएंगे स्टाफ नर्स के 21 पद…

अनियंत्रित हो कार खाई में गिरी… व्यक्ति की मौत 

कार और स्कूल बस के बीच टक्कर…हादसे में आशा वर्कर की मौत

इन क्षेत्रों में 13 दिसंबर को रहेगी विद्युत आपूर्ति बंद…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles