9.8 C
New York
Monday, October 19, 2026

स्कूल में नहीं है एक भी अध्यापक.. बच्चों के भविष्य पर अभिभावक चिंतित…दी चेतावनी

Ashoka Times…4 May 23 Shobha 

शिक्षाखंड नौहराधार जिला सिरमौर के उन स्कूलों में से है जिसमें एक भी अध्यापक नहीं है और शिक्षा के लिए पहुंचने वाले बच्चे अपने भविष्य पर अंधेरे की तलवार लटकते देख रहे हैं। नौहरधार के अंतर्गत आने वाले राजकीय प्राथमिक पाठशाला कायरा में अध्यापक के पद खाली होने के चलते अभिवावकों को अपने बच्चे की चिंता सता रही है।

बता दें कि पिछले साल जुलाई में अध्यापक के पद खाली चल रहे हैं। स्कूल में एक हफ्ते में अलग-अलग स्कूल से अध्यापक बच्चों को पढ़ाने के लिए दो-दो दिन के लिए आते हैं।

यह स्कूल बर्ष 2017 में पर्व मुख्य संसदीय सचिव और रेणुका जी विधानसभा से विधायक विनय कुमार के आग्रह पर तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दुर दराज क्षेत्र होने की वजह से लोगों की समास्या को देखते हुए खोला था उस समय अध्यापक का इंतजाम भी किया था। लेकिन फिर अध्यापक ने भी अपना तबादला कहीं और करा लिया और स्कूल खाली हो गया इस स्कूल में वर्तमान समय में 10 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

अभिवावकों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते नियमित अध्यापक तैनात नहीं किया तो मजबूरन अपने बच्चों कों यहां से हटा कर दूसरे स्कूल में डाल देंगे

एसएमसी अध्यक्ष वेद प्रकाश ने बताया कि अगर जल्दी ही समास्या का समाधान नहीं हुआ तो मजबूरन अपने बच्चों को दूसरे स्कूल में डालना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से जल्दी ही यहां नियमित अध्यापक तैनात करने का आग्रह किया। शिक्षा खंड अधिकारी राम किशन नौहराधार ने बताया कि प्राथमिक पाठशाला कायरा में पिछले 9 महीने से अध्यापक नहीं है इस बारे में उच्च अधिकारियों को बताया गया है शिक्षा खंड नौहराधार में यह एकमात्र ऐसा स्कूल है जहां पर एक भी अध्यापक नहीं है।

हिमाचल प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला 22 पैसे प्रति यूनिट अधिक चुकाएंगे उपभोक्ता…

डेढ़ वर्षीय बच्चे सहित एक ही परिवार के 10 लोगों की दर्दनाक मौत… 

वन विभाग को मिली बड़ी सफलता…फर्न से लदे पिकअप से वसूला 92 हजार का जुर्माना…

सुनहरा मौका…इलेक्ट्रिशियन, फीटर, कंप्यूटर कोर्स के लिए प्रवेश आरंभ…

दहशत में जी रहे ग्रामीण…रात भर चिंघाड़ता रहा हाथी…

आज घोषित होंगे नगर निगम के चुनाव के नतीजे…

हरियाणा से 78 पेटी शराब की जा रही थी तस्करी पुलिस ने यू बिछाया जाल…

बस दुर्घटनाग्रस्त में कंडक्टर की मौत अन्य छह गंभीर घायल…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles