13.5 C
New York
Monday, October 19, 2026

बस दुर्घटनाग्रस्त में कंडक्टर की मौत अन्य छह गंभीर घायल…

Ashoka time’s…3 may 23 

हिमाचल के ऊना जिला अंब के पास बडूही में हरियाणा रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त में कंडक्टर की मौत और अन्य 6 लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा रोडवेज बस नंबर HR-38GY-9607 बल्लभगढ से बेजनाथ जा रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर बडूही बाजार में एक पड़े से टकराकर दूसरी तरफ घर में में जा घुसी।

बस में करीब 15 यात्री सवार थे।और 6 लोग घायल हैं। घायलों में एक गंभीर जख्मी है। घायल को पीजीआई रेफर किया गया है। हादसे में तीन कांगड़ा निवासी घायल हुए हैं।

हादसे में बस कंडक्टर विरेंद्र पुत्र सुखराम निवासी महेंद्रगढ़ हरियाणा की मौत हुई है। संगीता चौहान (33) पत्नी चंदन चौहान निवासी वार्ड नंबर तीन पपरोला कांगड़ा गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। उनके पति चंदन चौहान पुत्र जीवन दास (35) और बेटी सानिया चौहान (डेढ़ साल) भी घायल हुए हैं।

इसके अलावा रेखा देवी (38) पत्नी तिलक राज निवासी बडूही सब तहसील जोल ऊना, नितिन पुत्र तिलक राज निवासी बडूही सब तहसील जोल ऊना और भूपिंद्र सिंह (45) पुत्र सतविंद्र निवासी तहसील बेरी हरियाणा भी घायल हुए हैं। पांच घायलों को ऊना अस्पताल भर्ती करवाया है।

वही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बताया कि चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी…कार चोर गिरफ्तार…

पांच मई को मेले में सीएम के आने का कार्यक्रम रद्द…एसआर राणा

देह व्यापार में संलिप्त दो युवक गिरफ्तार…जबरन करवाया जा रहा था व्यापार…

ददाहू अस्पताल में एसएमओ डॉ अशोक ठाकुर जल्द देंगे सेवाएं…

कैसा रहा शिमला में नगर निगम 2023 के चुनाव का माहौल…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles