Home / Crime/ Accident / स्कूल के सामने पलटा टाइलों से भरा ट्रक… मुश्किल से बची चालक की जान

स्कूल के सामने पलटा टाइलों से भरा ट्रक… मुश्किल से बची चालक की जान

स्कूल के सामने पलटा टाइलों से भरा ट्रक… मुश्किल से बची चालक की जान

Ashoka time’s…24 May 23 

animal image

आईटीआई के नजदीक टाइलों से भरा एक ट्रक अचानक पलट गया हादसा इतना भयानक था कि आसपास के लोग भी घर आ गए हालांकि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

बताया जा रहा है कि नाहन शिमला हाईवे नजदीक आईटीआई के पास एक ट्रक अचानक पलट गया जिसमें टाइले भरी हुई थी।

animal image

आस-पास के लोगों व कारमल कॉन्वेंट स्कूल के स्टाफ ने गेट के सामने अवैध तरीके से पार्क किए गए वाहनों व बाइकों को हटवा कर शिमला हाईवे पर ट्रैफिक को बहाल किया। बड़ी बात ये है कि कारमल कॉन्वेंट स्कूल में नर्सरी कक्षाओं के छात्रों की छुट्टी का सिलसिला भी शुरू हो गया था। इससे पहले ही ये हादसा हो गया।

बता दें कि शहर में ट्रैफिक की व्यवस्था धीरे-धीरे पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो रही है चंद पैसों के चक्कर में सड़कों के किनारे ही वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है और करोड़ों रुपए की लागत से बने पार्किंग को ऐसे ही छोड़ दिया जाता है।

उधर, ट्रक चालक की पहचान पंजाब के हरमन के तौर पर हुई है। ट्रक के बेकाबू होने से हरमन को मामूली चोटें आई हैं। कारमल स्कूल के स्टाफ की मदद से चालक को अस्पताल भेजा गया।

बड़ी कामयाबी…पंजाब का व्यक्ति कर रहा था नशे की तस्करी…PAONTA SAHIB 

मंगलवार तूफान ने पहुंचाया 7 वाहनों को भारी नुकसान…

पांवटा साहिब में घूम रही संदिग्ध महिलाएं…रहिए सावधान …

बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर महिला सहित तीन घायल… paonta Sahib

पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता में पंचायत प्रतिनिधियों की अहम भूमिका -सुमित खिमटा

श्री रेणुका जी ने काटे ट्रैफिक मजिस्ट्रेट ने 36 चालान…

Pwd विभागीय रिपेयर निरीक्षण पूरी तरह फेल…उठे सवाल…

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons