13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

सीबीआई की टीम ने आयकर विभाग का निरीक्षक 15 हजार रिश्वत लेते धरा…पूछताछ जारी

Ashoka time’s….14 December

परवाणू आयकर विभाग के निरीक्षक को सीबीआई की टीम ने 15,000 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोपी निरीक्षक की पहचान मुनीश बेदी धर्मपुर के तौर पर हुई है।सीबीआई की टीम ने आरोपी निरीक्षक से रिश्वत के 15 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं।

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के निरीक्षक ने धर्मपुर के ही किसी व्यक्ति से रिफंड दिलाने के नाम पर 15 हजार रुपए मांगे थे।

जिसकी शिकायत पीड़ित व्यक्ति ने सीबीआई को दी, वहीं सीबीआई की टीम ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आयकर विभाग के निरीक्षक को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

सीबाआई की टीम के पूछताछ करने पर पकड़ी गई राशि के बारे में आरोपी निरीक्षक कोई संतोष जनक उत्तर नहीं दे पाया। सीबीआई टीम आरोपी निरीक्षक को शिमला लेकर गई है, जहां उसे अदालत में पेश किया जाएगा। सीबीआई की पूछताछ के दौरान आरोपी से कई अहम खुलासे हो सकते हैं।टीम पता लगा रही है कि आरोपी के तार कहां-कहां जुड़े हुए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles