13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

सिरमौर में एचपीवी वैक्सीन अभियान 29 मार्च से 24 मई तक -सीएमओ

Ashoka time’s…27 March 26

जिला सिरमौर में सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुंह का कैंसर) से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान के तहत 29 मार्च, 05 अप्रैल, 12 अप्रैल, 19 अप्रैल, 10 मई तथा 24 मई, 2026 को जिला के छः चिकित्सा खंडो में चयनित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 14-15 वर्ष की आयु वर्ग की किशोरियों को टीका लगाया जाएगा।
यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश प्रताप ने देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के 19 कोल्ड चेन स्थल निर्धारित किए गए हैं, जिसमें चिकित्सा खंड धगेड़ा में एमसीएच सेंटर मेडिकल काॅलेज नाहन तथा सिविल अस्पताल ददाहू, खंड संगडाह में सीएचसी संगडाह, सीएचसी हरिपुरधार, सीएचसी नोहराधार, पीएचसी काटिधीमान (सीएच ददाहू में) खंड राजपुर में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, सीएचसी राजपुर, पीएचसी सतौन, पीएचसी कुंड़ियां, पीएचसी कमरऊ, पीएचसी गोरखुवाला, पीएचसी जाखना तथा पीएचसी रामपुर भारापुर, और खंड शिलाई में सिविल अस्पताल शिलाई, खंड राजगढ़ में सिविल अस्पताल राजगढ़ तथा चिकित्सा खंड पच्छाद में सिविल अस्पताल सराहां व पीएचसी नारग में एचपीवी वैक्सीन लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि एचपीवी टीकाकरण यूह्यूमन पैपिलोमा वायरस से सुरक्षा प्रदान करता है, जो गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर का मुख्य कारण है। यह खुराक मजबूत और लंबे समय तक चलने वाली सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि यह महिलाओं में मृत्यु दर को कम करने और दीर्घकालिक स्वास्थ्य परिणामों में सुधार करने में भी सहायक है। एचपीवी टीका अब अस्पतालों में निशुल्क लगाया जाएगा।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14-15 वर्ष की बेटियों का टीकाकरण नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रो पर अवश्य करवाएं, ताकि उन्हें भविष्य में होने वाले गंभीर रोगों से बचाया जा सके।
उन्होंने बताया कि एक लडकी एचपीवी टीकाकरण के लिए तभी पात्र है यदि उसने टीकाकरण के दिन तक 14 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो। उन्होंने अभिभावकों को टीकाकरण से पहले स्कूल रिकार्ड, आधार कार्ड या किसी भी आधिकारिक दस्तावेज के माध्यम से जन्म तिथि सत्यापित करने की सलाह दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles