15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

सिरमौर जिला में 361 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से 32,243 क्विंटल चावल आवंटित-सुमित खिमटा

Ashoka time’s…2 September 23 

–उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिला में 361 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से माह मई से जुलाई 2023 तक विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को उनकी पात्रता के अनुसार 32,243 क्विंटल चावल, 52,766 क्विंटल गन्दम आटा व अन्य सामग्री जैसे चीनी, दालें इत्यादि का सुचारू वितरण किया गया है।

उपायुक्त सुमित खिमटा शनिवार को नाहन में जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

सुमित खिमटा ने कहा कि इन तीन मास की अवधि के दौरान जिला में कुल पंजीकृत 1.54 लाख उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाये गए हैं। उन्होंने कहा कि भारी बरसात के कारण यद्यपि कुछ स्थानों पर गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में पिछले दिनों बाधा आने की सूचना थी, किन्तु वर्तमान में जिला में सभी स्थानों पर गैस सिलेंडरों का सुचारू आवंटन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिला में इस अवधि के दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा कुल 629 निरीक्षण किये गए जिनमें 13 में अनियमिततायें पाई जाने पर डिपू धारकों को चेतावनी दी गई। उन्होंने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा इस अवधि में 183 दुकानों का निरीक्षण किया गया जिसमें 11 दुकानदारों को प्रतिबंधित पॉलीथीन के इस्तेमाल का दोषी पाये जाने पर चालान किये गए जिससे करीब 12500 रुपये की वसूली की गई।

उपायुक्त ने कहा कि जिला में विभिन्न खाद्यान्नों एवं वस्तुओं के 50 नमूने एकत्रित किये गए जिन्हें विश्लेषण के लिए भेजा गया जिसमें से 31 नमूने सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप सही पाये गए तथा 19 नमूनों पर अभी रिपोर्ट प्राप्त होनी अपेक्षित है।

उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में हिमाचल गृहिणी सुविधा के अन्तर्गत माह दिसम्बर 2022 तक कुल 39,005 गैस कुनैक्शन जारी किये गए हैं इसके अलावा इस योजना के तहत 30,858 पात्र लाभार्थियों को एक मुफत रिफिल व 11540 लाभर्थियों को दूसरा मुफल रिफिल उपलब्ध करवाया गया है।

उन्होंने कहा कि बैठक में जिला के विभिन्न स्थानों पर नई उचित मूल्य की दुकानें संचालित करने के लिए पात्र आवेदनों को स्वीकृतियां प्रदान की गई हैं। इसके अलावा नई उचित मूल्य की दुकानें खोलने के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई है।

‘‘राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सम्बन्धी जिला स्तरीय बैठक आयोजित’’

उपायुक्त सुमित खिमटा ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि माह अप्रैल 2023 तक जिला के 2,39,512 पात्र लोगांे को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत खाद्यान्न उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत जिला में खाद्यान उपलब्ध करवाने का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया गया है।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विजय सिंह हमलाल ने बैठक का संचालन करते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आवंटित किये जा रहे खाद्यान्नों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि जिला के हर क्षेत्र में समुचित और सुचारू खाद्यान्न का आवंटन किया जा रहा है।

जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल ,एरिया मैनेजर सिविल सप्लाई कारपोरेशन हुसन कश्यप, जिला प्रबन्धक भारतीय खाद्य निगम मुकेश जोशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा के अलावा अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।

एल.आर. वर्मा ने संभाला अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) सिरमौर का पदभार 

सिरमौर जिले में मतदान केंद्रों की प्रारूप सूचियां तैयार

द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन 70 यूनिट रक्त एकत्रित…

बहुचर्चित गुड़िया केस से जुड़े लॉकअप हत्या मामले में आरोपी आईपीएस को तैनाती …

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles