13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

सिरमौर जिला में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Ashoka time’s…19 September 23 

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल. आर. वर्मा की अध्यक्षता में आज मंगलवार को नाहन में सिरमौर जिला के पांचो विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रो के युक्तिकरण के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण पर निर्वाचन विभाग तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। 

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सिरमौर जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के दृष्टिगत 14 सितम्बर 2023 को युक्तिकरण के 43 प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिमला को भेजे गये थे जिनमें 31 प्रस्ताव नये मतदान केन्द्र खोलने, 3 अनुभाग परिवर्तन तथा 9 मामले भवन परिवर्तन से सम्बन्धित थे।

एल.आर. वर्मा ने कहा कि मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के जो 43 प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन विभाग मुख्यालय शिमला जांच के लिए भेजे गये थे उन पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पुनः विचार-विमर्श करने के लिए है। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में राजनैतिक दलों के साथ मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के लिए प्राप्त कुल 43 प्रस्तावों पर पुनर्विचार किया गया।

तहसीलदार निर्वाचन महेंद्र ठाकुर ने बैठक का संचालन करते हुए मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

एसडीएम पच्छाद डा. संजीव धीमान, एसडीएम शिलाई सुरेश कुमार सिंघा, एसडीएम संगड़ाह सुनील कुमार कैथ के अलावा नायब तहसीलदार निर्वाचन नारायण दास के अतिरिक्त निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रतिनिधि कैप्टन सलीम अहमद, सीपीआई (एम) की प्रतिनिधि संतोष कपूर एवं राजेन्द्र ठाकुर, भाजपा से संजय गोयल, आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि विनोद कुमार भटनागर और सोहन सिंह के अलावा राजनैतिक दलों के अन्य प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles