16 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

सिरमौर के 60803 बच्चों को सघन पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दवाई पिलाने का लक्ष्य…अजय पाठक

Ashoka time’s…2 March 24 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय पाठक ने जानकारी देते हुए बताया की जिला सिरमौर में 0 से 5 वर्ष तक कि आयु समुह के 60803 बच्चों को सघन पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत दवाई पिलाने का लक्ष्य रखा गया हैं ।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 538 बूथ और 11 ट्रांजिट स्थानों तथा 5 सचल टीमो के माध्यम से 60803 बच्चों को पोलियो कि बिमारी से बचाने हेतू दो बूंद पोलियो कि पिलाई जाएगी | मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी ब्लाक मेडिकल ऑफिसर को जिला मुख्यालय से इस कार्यक्रम से जुड़ा सभी जरुरी सामान समय पर पंहुचा दिया गया हैं | यह अभियान 03-03 -2024 से 05 -03 -2024 तक चलेगा पहले दिन बूथ पे, फिर दो दिन घर- घर जाकर पोलियो की दो बूंद पिलाई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय पाठक ने ब्लाक मेडिकल ऑफिसर को निर्देश दिए है कि मिक्रोप्लन के हिसाब से कोई बच्चा, कोई घर छुटना नहीं चाहिए- विशेष कर के हमारा लक्ष्य झुगी झोपडी और औद्योगिक क्षेत्र में कोई भी बच्चा न छुटे की हिदायत दी गयी है।उन्हें जरुरत पड़ने पे सचल टीमो का प्रयोग करने के आदेश भी दिए गए है |जिला कार्यालय से भी टीमो का गढ़न किया गया हैं जो जिला भर में ओचिक निरिक्षण भी करेगी।यदि किसी कारण वश कोई बच्चा छुट जाये तो अभिभावकों से विशेष अनुरोध है कि वे नजदीकी आशा वर्कर से सम्पर्क करे I ताकि इस अभियान का शत- प्रतिशत लक्ष्य प्रप्त किया जा सके |मुख्य चिकित्सा अधिकारी,जिला सिरमौर, नाहन, हि. प्र.

5 मार्च को प्रस्तावित जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक स्थगित-एल.आर.वर्मा…

नैशनल हाइवे पर बड़ा गड्ढा दे रहा हादसों को न्यौता…हाईवे अथॉरिटी तुरंत भरे गड्ढा…

37 हजार की रिश्वत लेता कानूनगो गिरफ्तार… विभागीय जांच शुरू 

सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत… जांच में जुटी पुलिस 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles