13.7 C
New York
Sunday, November 22, 2026

सिरमौर के 18 वर्षीय आईटीआई छात्र की सर्पदंश से मौ#त…

animal image

सिरमौर के 18 वर्षीय आईटीआई छात्र की सर्पदंश से मौ#त…

Ashoka time’s…14 july 26

सिरमौर जिले की नाहन तहसील की देवनी पंचायत के कोंथरो गांव में जहरीले जीव के काटने से 18 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक युवक नाहन आईटीआई का छात्र था।

मृतक की पहचान अरमान अली पुत्र महमूद अली, निवासी कोंथरो के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पड़ोसी शराफ़त अली ने बताया कि खुद अरमान या उसके परिवार को शुरुआत में इस बात का बिल्कुल भी अहसास नहीं हुआ कि उसे किसी जहरीले सांप ने काट लिया है। देर रात को करीब 2:30 बजे अचानक अरमान को तेज बेचैनी महसूस होने लगी। लेकिन तबीयत लगातार बिगड़ते देख परिजन सुबह 4 बजे के आसपास युवक को डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज नाहन लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और सुबह 8 बजे के आसपास डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में जब डॉक्टरों ने युवक के ब्लड सैंपल लिए और उसकी गहन जांच की, तब जाकर इस बात का पुख्ता खुलासा हुआ कि अरमान की मौत किसी सामान्य बीमारी से नहीं, बल्कि शरीर में चुपचाप फैले सांप के जहर (सर्पदंश) की वजह से हुई है।

अरमान अली अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles