
रास्ता रोक टिप्पर चालक पर जानलेवा हमला… आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज़…
Ashoka time’s…14 july 26
पुलिस थाना संगड़ाह में एक टिप्पर चालक के रास्ता रोककर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है
शिकायतकर्ता संगत सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी गांव व डाकघर रजाना तहसील संगड़ाह जिला सिरमौर ने मामला दर्ज करवाया कि यह अशोक कुमार निवासी कुफ्फर कायरा का टिप्पर न0 HP71A-5650 को लेकर समय करीब 10 बजे रात्री लाना पालर में पंहुचा तो इसे सड़क लाना पालर में विक्रम सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह मिला जिसने इसंका रास्ता रोककर इसके साथ मारपीट की जिसने इसके सिर पर डण्डे से मारा जिससे इसके सिर पर चोट लगी है तथा जान से मारने की भी धमकी भी दी ।
जिस पर पुलिस थाना संगड़ाह मे आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अन्वेषन जारी है।

