10.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

सर्पदंश से 18 वर्षीय युवती की मौत…शव परिजनों को सुपुर्द..

Ashoka time’s…27 September 23 

ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते जनकौर में 18 वर्षीय युवती की सर्पदंश के चलते मौत हो गई। मृतका की पहचान बविता कुमारी पुत्री पवन कुमार निवासी जनकौर के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बविता मंगलवार देर शाम को घर पर मौजूद थी। इसी दौरान कमरे से सामान लेने गई, जहां पर खिडक़ी में बैठे सांप ने बविता की बाजू पर तीन डंक मार दिए। गंभीर हालत में युवती को क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया, लेकिन युवती की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि काफी समय से सांप घर में ही रहता था, जिसे बाद में रेस्क्यू कर घर से बाहर निकाला गया। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।

पांवटा का राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव 26 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक -सुमित खिमटा

मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं-अनिरूद्ध सिंह

हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का लिया जायजा

शिलाई क्षेत्र का जन प्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता-हर्षवर्धन चौहान

खाई में गिरने से दो सगे भाईयों की मौत…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles