11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

सड़क हादसों को रोकने के लिए बनाए गए सख्त कानूनों पर ड्राइवर सड़कों पर..

Ashoka Times…1 जनवरी 24 

केंद्र सरकार द्वारा ड्राइवरों को लेकर बनाए गए नए कानून को लेकर जिला सिरमौर में कई जगहों पर ड्राइवर की हड़ताल देखने को मिली इस दौरान निजी बसों के ड्राइवर हड़ताल पर रहे।

वहीं दूसरी ओर श्री रेणुका जी ददाहू में ड्राइवर्स द्वारा केंद्र सरकार द्वारा हिट एंड रन मामले को लेकर तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर को ज्ञापन सौंपा गया है।

ड्राइवर कंडक्टर यूनियन पांवटा साहिब द्वारा आज ऑल इंडिया चक्का जाम के तहत बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन किया, और एसडीएम पांवटा को ज्ञापन के माध्यम से यूनियन ने कहा कि भारत देश में हो रहा ड्राइवरों पर पहले ही काफी अत्याचार होता है कहीं-कहीं दिनों तक परिवारों से मिल नहीं पाते ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा थोपे गए कानून उन्हें पूरी तरह से बर्बादी की ओर धकेल रहे हैं।

बता दें कि देश भर के ड्राइवर यूनियनें विरोध कर रही है। जिसके कारण पूरे देश भर में चक्का जाम जैसी स्थिति बन रही है।

यूनियनों ने कहा कि हमारा चक्का जाम का फैसला तब तक नहीं बदलेगा जब तक केंन्द्र सरकार अपने काला कानून वापस नहीं ले लेती।

यूनियन का कहना की केंद्र सरकार और मोदी सरकार द्वारा बनाया गया यह कानून केवल गरीबों पर ही लागू हुआ है जो कि सरासर गलत है। बातचीत करते हुए यूनियन के सदस्य टेकचंद राजपूत ने बताया सरकार द्वारा बनाए गए इस कानून में गरीब परिवार के बेटे और उसके परिवार का शोषण हो रहा है यदि वे 5 लाख जुर्माना और 10 साल की सजा काटेंगे तो उनके परिवार का भरण पोषण कौन करेगा।

 

कोई भी शौक से ट्रक या बस का ड्राइवर नहीं बनता है वह अपनी मजबूरी के चलते एक ड्राइवर बनता है जब तक एक ड्राइवर शाम को अपने घर नहीं पहुंच जाता तब तक उसके परिवार का एक एक सदस्य उसकी वापस लाने की रह तकता है।

कोई भी गरीब का बेटा या भाई यह कतई नहीं चाहेगा की वह घर से निकल कर कम पर गया है तो कोई अपराध करेगा यदि जाने कोई दुर्घटना हो जाती है तो इसमें वह जानबूझकर अपराधी नहीं है।

उन्होंने कहा कि जब तक सरकार अपना यह फैसला वापस नहीं लेती तब तक बस यूनियन लगातार अपना धरना प्रदर्शन करने में लगी रहेगी।

इस दौरान बस यूनियन से राजेश ठाकुर, पिंटू धनबीर, पुनीत शर्मा, बलदीप, विजेंद्र, सुरजीत सिंह, विकी, इंतजार, मनोज राणा, जयमल सिंह, नवजोत सिंह, खजान, विजेंद्र सिंह, चतर सिंह, बंटी, विकी, पुरन आदि शामिल रहे।

वहीं दूसरी और ड्राइवर्स द्वारा ददाहू बाजार से होते हुए तहसील तक रैली निकाली गई। वही ड्राइवर्स हिट एंड रन मामले को लेकर किए गए संशोधन को एक बार फिर गलत करार देते हुए इसे वापस लेने की मांग उठाई।

बड़ी खबर…हाटी एसटी अधिनियम राज्य में लागू… बलदेव तोमर ने जताया आभार…

जनजाति प्रमाण पत्र जारी न करने पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने दी प्रदर्शन की चेतावनी 

पूर्व प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप… कागजों में सिमट कर रह गए रास्ते… 

क्रेशर मालिक ग्रामीणों की जमीन पर कर रहे जबरन कब्जा…SDM को शिकायत

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles