15.6 C
New York
Friday, October 23, 2026

रेणुका मेले में जलशक्ति विभाग पानी की गुणवत्ता के प्रति कर रहा लोगों को जागरूक

Ashoka time’s…26 November 23

अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के अवसर पर जल शक्ति विभाग द्वारा लोगों को पानी की गुणवत्ता के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जल शक्ति विभाग ने रेणुका जी मेले में दूरदराज क्षेत्र से आए हुए ग्रामीण लोगों को पानी की गुणवत्ता की जांच के बारे में जागरूक करने के लिए एक प्रदर्शनी स्टाल स्थापित किया है। 

जल शक्ति विभाग की खंड स्रोत समन्वयक वाहिदा मलिक की देखरेख में इस स्टाल में पानी की गुणवत्ता की जांच सम्बन्धी जानकारी मेले में आने वाले लोगों को प्रदान की जा रही है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को दूषित व साफ पानी की पहचान करवाना है।

जल शक्ति विभाग द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी में लोग बड़े उत्साह के साथ भाग लेकर पानी से संबंधित जानकारी हासिल कर रहे हैं। जल शक्ति विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में जल के संरक्षण के बारे में भी लोगों को जानकारी प्रदान की जा रही है।

 

जल शक्ति विभाग द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी में पानी में कठोरता, पीएच, क्लोराइड फ्लोराइड, आयरन नाइट्रेट, कुल क्षारियता गंदलापन आदि की जांच कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पानी में उपलब्ध बैक्टीरिय, कीटाणु के बारे में भी परीक्षण कर जानकारी प्रदान की जा रही है जो कि मुख्य रूप से उल्टी दस्त जैसी जानलेवा बीमारियां उत्पन्न करती हैं।

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा का कहना है कि जल शक्ति विभाग द्वारा मेले के अवसर पर यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जल की गुणवत्ता के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से जल शक्ति विभाग द्वारा लगाये गये जल परीक्षण प्रदर्शनी स्टाल का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

जूतों की दुकान में लगी आग….20 लाख का सामान जलकर राख 

मंडलायुक्त संदीप कदम ने नाहन में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा…

बाइकर्स ने मारी 65 वर्षीय महिला को जोरदार टक्कर…बुरी तरहां से घायल

पांवटा सिविल अस्पताल में एक माह से नहीं किये जा रहे मरीज भर्ती…क्या बोले विधायक…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles