16.5 C
New York
Friday, October 30, 2026

संजौली मस्जिद को लेकर हिन्दू संगठनों का उग्र प्रदर्शन… police ने किया लाठीचार्ज…

Ashoka Times….11 September 2024

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में हिंदूवादी संगठनों का उग्र प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी ढली टनल पर बैरिकेड्स तोड़कर संजाैली बाजार पहुंचे। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें एक पुलिस कर्मी के साथ कई प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं। माहाैल तनावपूर्ण बना हुआ है। 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में हिंदूवादी संगठनों का उग्र प्रदर्शन जारी है। माहाैल तनावपूर्ण बना हुआ है। संजौली चौक पर प्रदर्शनकारी फिर से भारी संख्या में जुट गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने दोनों तरफ से पुलिस को घेर लिया है। प्रदर्शनकारियों की ओर से फिर से बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की गई। इस पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए फिर से लाठीचार्ज किया। 

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ा

प्रदर्शनकारियों और पुलिस में तनाव बढ़ गया है। धक्कामुक्की के बीचप्रदर्शनकारियों ने फिर से मस्जिद की और बढ़ने की कोशिश की है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को 20 मीटर पीछे खदेड़ दिया है। 

लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारियों को भी आईं चोटें…

लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आई हैं। एसपी शिमला प्रदर्शनकारियों को मनाने में जुटे हैं, लेकिन लोग हटने को तैयार नहीं हैं। प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें छोड़कर कर रोकने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल प्रदर्शनकारी संजौली बाजार में डटे हैं। प्रदर्शनकारी मस्जिद से करीब 100 मीटर दूर हैं। डीसी शिमला, आईजी जेपी सिंह भी माैके पर पहुंचे हैं। लाठीचार्ज पर स्थानीय लोग भड़क गए । हालांकि एक बार फिर प्रशासन की और से इस संवेदनशील मुद्दे पर संगठनों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles