12.6 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

संजम और जपजी ने जीता किसमे कितना है दम रियलिटी शो ग्रैंड फिनाले…

ASHOKA TIMES…7 July 2025

पांवटा साहिब की संजम कौर उम्र महज 10 वर्ष और जपजी कौर उम्र 11 वर्ष गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल की छात्राएं हैं। उन्होंने पूरे देश में पांवटा साहिब का नाम रौशन करते हुए “किस में कितना है दम” टीवी रियलिटी शो सीजन 11 ग्रैंड फिनाले “गतका” में फर्स्ट रनर-अप खिताब जीता है।

आपको बता दें कि संजम और जपजी अमर सिंह और हरजीत कौर की बेटियां हैं ये परिवार सूर्या कालोनी में रहता है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के संगरूर में “किस में कितना है दम” टीवी रियलिटी शो ग्रैंड फिनाले रखा गया था। इसमें अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए संजम कौर और जपजी ने यह किताब अपने नाम किया। उन्होंने कहा दोनों ही बेटियों ने पूरे प्रदेश का नाम देश में रौशन किया है। हरजीत कौर और अमर सिंह का मानना है कि बेटियां भी बेटों से कम नहीं है, अच्छी शिक्षा, संस्कार और आगे बढ़ने का प्रोत्साहन बेटियों को मिलते रहना चाहिए। एक रोज वही बेटियां अपने मां-बाप के साथ पूरे देश प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles