13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

संगड़ाह के सुरेश शर्मा बने संयुक्त निदेशक

तहसील व जिला कल्याण अधिकारी के पद पर विभिन्न स्थानों पर दे चुके हैं सेवाएं…

Ashoka time’s….16 December 25 

संगड़ाह। सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के साथ लगते गांव डाहर के मूल निवासी सुरेश शर्मा उर्फ गुड्डू सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में संयुक्त निदेशक (ESOMSA) के पद पर पदोन्नत हुए। उनकी इस पदोन्नती से क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोग लगातार उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। इससे पहले वह संगड़ाह में तहसील कल्याण अधिकारी व सीडीपीओ तथा अलग-अलग जिलों में जिला कल्याण अधिकारी व उपनिदेशक जैसे पदों पर भी सेवाएं दे चुके हैं। उनके पिता जगत राम शर्मा नायब तहसीलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। सुरेश कुमार ने कहा कि, विभाग व सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को समय पर लाभार्थियों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles