Home / News / श्री रेणुका जी पुलिस स्टेशन के सामने अवैध खनन जोरों पर…

श्री रेणुका जी पुलिस स्टेशन के सामने अवैध खनन जोरों पर…

श्री रेणुका जी पुलिस स्टेशन के सामने अवैध खनन जोरों पर…

जलाल पुल पर भी मंडराने लगा खतरा…सांझा ऑपरेशन की जरूरत

Ashoka Times…14 September Shobha

श्री रेणुका जी में लगातार अवैध खनन जलाल नदी में किया जा रहा है सिर्फ इतना ही नहीं श्री रेणुका जी पुलिस स्टेशन के सामने जलाल नदी में यह खनन जारी है।

जिला सिरमौर श्री रेणुका जी में जलाल नदी में लगातार बदस्तूर खनन जारी है दिलचस्प बात यह है कि पुलिस स्टेशन के बिल्कुल सामने जलाल नदी में यह खनन किया जा रहा है बाकायदा इन ट्रैक्टरों द्वारा एक अलग रास्ता जलाल नदी में बना दिया गया है। सुबह 4:00 बजे से लेकर 8:00 बजे तक लगातार ट्रैक्टर अवैध खनन करते हैं।

आपको बता दें कि यह अवैध खनन ददाहु और पांवटा के बीच बने जलाल पुल पर भी खतरे की घंटी बजा रहा है क्योंकि धीरे-धीरे यह अवैध खनन करने वाले पुल के नजदीक पहुंचकर भी अवैध खनन कर रहे हैं

वही माइनिंग अधिकारी मंगतराम के अनुसार सप्ताह में कई बार रेड़ की जा रही है पकड़े गए वाहनों पर जुर्माना और ट्रैक्टर जब्त भी किए जा रहे हैं लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण इन पर लगाम लगा पाना मुश्किल हो रहा है।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जलाल पुल के आसपास हर रोज सुबह और देर शाम अवैध खनन जोरों पर है माइनिंग विभाग के साथ-साथ पुलिस और वन विभाग को भी सख्ती बरतते हुए सांझा ऑपरेशन अंजाम देना चाहिए ताकि अवैध खनन करने वालों पर लगाम लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons