11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

शौचालय में मिला संदिग्ध हालात में युवक का शव….जांच में जुटी पुलिस

Ashoka time’s…1 December 25

सोलन जिले के नालागढ़ के एक शौचालय में भियुंखरी के युवक का संदिग्ध हालात शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी में मृतक के पास शौचालय में सिरिंज भी मिली है। प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि हो सकता है कि नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हुई है ।

बहरहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक माता-पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस के अनुसार भियुंखरी का युवक संतोष कुमार अपने घर से जीजा के पास नालागढ़ जाने के लिए आया, लेकिन युवक अपने जीजा के घर नहीं गया और एक निजी स्कूल के समीप एक शौचालय में चला गया और शौचालय के दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया।

रविवार सुबह किराये पर रहने वाली एक युवती गई तो शौचालय अंदर से बंद था। उसने किसी तरह दरवाजा खोला तो उसके अंदर युवक अचेत अवस्था में पड़ा था। युवती ने इस बारे में परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आई और शव को कब्जे में लिया। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि प्रांरभिक जांच में पाया गया कि युवक ने नशे का आदी था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles