Ashoka time’s…28 March 26
शिमला जिले के थाना सुन्नी में दर्ज मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियोग संख्या 12/26 (दिनांक 20.03.2026) के तहत चल रही जांच में दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिकेश कुमार (31 वर्ष), निवासी पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), बिहार के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी नेपाल भाग गया था, लेकिन शिमला पुलिस की टीम ने लगातार प्रयास, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर उसका पीछा करते हुए उसे बिहार के देवी छपरा से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को चंपारण (बिहार) की अदालत में पेश किया जा रहा है, जहां से ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद उसे शिमला लाया जाएगा।
इस मामले में शामिल हत्या के दोनों मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस जांच को बड़ा बल मिला है। फिलहाल मामले के हर पहलू की गहन जांच जारी है।

