8.5 C
New York
Sunday, October 25, 2026

शिक्षण संस्थानों में आयोजित वार्षिक समारोह उसका दर्पण-हर्ष चौहान…

उद्योग मंत्री ने की अरिहंत स्कूल के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता
Ashoka time’s…8 November 25 

–उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणात्मक, संस्कार युक्त तथा व्यवसायिक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में आयोजित किया जाने वाला वार्षिक समारोह उसका दर्पण होता है, जहां उत्कृष्ट एवं मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाता है। जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि आज का दौर प्रतिस्पर्धा का युग है जिसके लिए विद्यार्थी को दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक तथा स्कूलों में आयोजित अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए ताकि बच्चे का संपूर्ण विकास हो सके।
उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के प्रेरणा स्त्रोत होते हैं। उन्होंने शिक्षकों तथा अभिभावकों से आह्वान किया कि वह बच्चों को नशे की कुरीतियों के बारे में जागरूक करें ताकि स्वच्छ और स्वस्थ समाज की परिकल्पना को सार्थक किया जा सके।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने तथा विद्यार्थियों में आत्मविश्वास पैदा करने और शिक्षा में समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही अंग्रेजी माध्यम आरंभ कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के 100 सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं को सीबीएसई बोर्ड से संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रिक्त पड़े शिक्षकों के 7 हजार पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। जिससे शिक्षकों की कमी को दूर किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सार्वजनिक शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ निजी शिक्षण संस्थाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान है।
विधायक नाहन अजय सोलंकी ने अपने संबोधन में कहा कि अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल जिला सिरमौर का अग्रणी विद्यालय है। जो विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ संस्कार और रचनात्मकता का भी विकास कर रहा है।उन्होंने कहा कि ऐसी संस्थाएं समाज के उज्जवल भविष्य की नींव रखती है तथा यह विद्यालय जिला में शिक्षा और संस्कार का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व के गुणों को विकसित करने का माध्यम है।
अध्यक्ष मां पद्मावती एजुकेशनल सोसाइटी नाहन अनिल जैन तथा महासचिव सचिन जैन ने उद्योग मंत्री को शॉल, टोपी तथा समृद्धि चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उद्योग मंत्री ने विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य देवेंद्र साहनी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर महाप्रबंधक उद्योग रचित शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रूपेंद्र ठाकुर, पार्षद राकेश गर्ग, विद्यालय के शिक्षक गण, अभिभावक तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles