8.5 C
New York
Sunday, October 25, 2026

पत्नी की बेरहमी से हत्या कर…पति फरार…जांच में जुटी पुलिस 

Ashoka time’s…8 November 25

जिला पुलिस बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के निचला खेड़ा गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक प्रवासी महिला की उसके पति ने बेरहमी से हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही मानपुरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इस दौरान महिला का शव उसके कमरे में पड़ा मिला। मृतका की पहचान संगीता पत्नी चुनू कुमार साहनी निवासी गांव व डाकघर चिटखाल, जिला सिवान (बिहार) के रूप में हुई है।

पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई कि संगीता की हत्या उसके पति चुनू कुमार साहनी ने की है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। घटनास्थल की गहनता से जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी बद्दी विनोद धीमान ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत एकत्रित किए हैं।

एसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की तलाश में टीमों का गठन किया है और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। आरोपी के खिलाफ मानपुरा पुलिस थाना में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles