15.4 C
New York
Friday, October 30, 2026

शरारती तत्वों ने मोटरसाइकिल में लगाई आग… मामला दर्ज

Ashoka time’s…12 November 25

राजधानी शिमला के सदर थाना अंतर्गत कुफ्टाधार क्षेत्र में दिलशांत एस्टेट के पास खड़ी एक मोटरसाइकिल में आग लगने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार शरारती तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर शिमला में भारतीय न्याय संहिता की धारा 326(जी) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

मामला रणदीप सिंह परमार पुत्र परमजीत सिंह परमार निवासी द मोनेस्ट्री, ऑपोजिट आईजीएमसी, नियर वाटर पंप, शिमला-1 (वर्तमान पता डी-21 और डी-22 दिलशांत एस्टेट, ब्लॉक-डी, कुफ्टाधार, भराड़ी, शिमला) के बयान पर दर्ज किया गया है।

शिकायत में उन्होंने बताया कि दिनांक 11 नवंबर की रात लगभग 9 बजकर 20 मिनट पर उनके पड़ोसी डॉ. कुणाल ने फोन कर सूचना दी कि उनके बेटे की मोटरसाइकिल, जो दिलशांत एस्टेट के पास खड़ी थी, उसमें आग लग गई है। मोटरसाइकिल का नंबर एचपी03सी-4498 रॉयल एनफील्ड 350 सीसी बताया गया है।

सूचना मिलने पर रणदीप सिंह परमार मौके पर पहुंचे और देखा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोटरसाइकिल में आग लगाने की कोशिश की थी। तिरपाल से ढकी हुई मोटरसाइकिल जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।
पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटा लिए हैं। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह संदिग्ध बताई जा रही है। शिमला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles