18.4 C
New York
Thursday, October 15, 2026

शंभूवाला (नाले) में मिला युवक का शव…तीन दिनों से था लापता..

Ashoka time’s…23 March 26

जिला सिरमौर नाहन के समीपवर्ती क्षेत्र शंभूवाला से खाले (नाले) में एक युवक का शव बरामद होने पर क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है।

मृतक की पहचान 28 वर्षीय जय सिंह के रूप में हुई है, जो शिमला जिले के डोडरा क्वार का रहने वाला था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जय एक भेड़ पालक था और हर साल की तरह अपनी भेड़ों के साथ इस क्षेत्र में डेरा डाले हुए था। वह पिछले तीन दिनों से अपने डेरे से लापता था। उसके परिजन और साथी लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। जय का भाई सन्नी भी कई दिनों से आसपास के गांवों में उसे ढूंढ रहा था, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिल पा रहा था।

रविवार सुबह गणेश बाग के पास स्थित एक गहरे खाले में जय का शव देखा गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। प्रारंभिक अंदेशा है कि जय अनियंत्रित होकर खले में गिर गया था।

एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस पिछले दो दिनों से युवक की तलाश में जुटी थी। पुलिस के अनुसार, युवक शराब पीने का आदी बताया जा रहा है, जो हादसे का एक संभावित कारण हो सकता है।

“पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। आज प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।”

जय अभी अविवाहित था और रोजी-रोटी के लिए अपने पशुधन के साथ शिमला से सिरमौर के निचले इलाकों में आता था। इस दुखद हादसे के बाद मृतक के परिवार और साथी चरवाहों में शोक की लहर है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles