17.7 C
New York
Thursday, October 15, 2026

लापता युवक का खेत के गड्ढे से बरामद शव…दोस्तों पर ही हत्या का आरोप

लापता युवक का खेत के गड्ढे से बरामद शव…दोस्तों पर ही हत्या का आरोप

Ashoka time’s…23 March 26

शिमला जिले के सुन्नी थाना क्षेत्र में सामने आई एक खौफनाक वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

कुछ दिन पहले लापता हुए 25 वर्षीय युवक का शव बसंतपुर के पास एक खेत के कोने में गड्ढे में दबा हुआ मिला है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस जांच में हत्या का आरोप उसी युवक के साथ रहने वाले तीन साथियों पर लगा है, जो घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं।

इस खुलासे के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। मृतक की पहचान बिहार निवासी राम प्रवेश राम (25) के रूप में हुई है। 15 मार्च से लापता युवक की तलाश के दौरान पुलिस ने शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले ही अपहरण से जुड़ा मामला दर्ज किया जा चुका था और अब हत्या की आशंका के आधार पर जांच और तेज कर दी गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles