13.6 C
New York
Wednesday, November 4, 2026

विधानसभा उपाध्यक्ष ने नोहराधार सीएचसी भवन के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण….

रेणुका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का दौरा कर लिया नुकसान का जायजा…

Ashoka time’s…18 September 25 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार आज अपने सिरमौर जिला के प्रवास के दौरान नोहराधार मे लगभग 6 करोड़ से बनने वाले सीएचसी भवन के निर्माण कार्य का निरिक्षण किया। निरिक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने भवन निर्माण कार्य को गति प्रदान करने के निर्देश दिए ताकि इसका विधिवत उदघाटन किया जा सके।
उन्होंने कहा कि इस सीएचसी के निर्माण से नोहराधार के साथ-साथ आसपास की पंचायतों के सेंकडो लोगो को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस सीएचसी में आधारभूत सुविधाएं तथा सभी आधुनिक उपकरण भी शीघ्र ही उपलब्ध करवाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है जिसके तहत 200 पद चिकित्सकों तथा 400 पद नर्सिंग स्टाफ के भरे जाएंगे जिन्हें प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में भी तैनाती दी जाएगी।
इसके उपरांत विधान सभा उपाध्यक्ष चौरास गांव में शीला देवी के परिवार से मिले जिनकी गत दिनों भूस्खलन की चपेट में मक्कान के आने से मृत्यु हो गई थी। उन्होंने शीला देवी के परिवार को सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। विनय कुमार इसके उपरांत वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र ठाकुर से उनके आवास पर मिले जहां उन्होंने हाल ही में उनके पिता की मृत्यु होने पर शोक प्रकट किया तथा परिजनों को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भी की।
उपाध्यक्ष ने अपने दौरे के दौरान नोहराधार, चौरास, घंडूरी, चाड़ना, सैल, हरिपुरधार में लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने बडोल से कुणा सड़क को शीघ्र खोलने , दयूड़ी खडाह में पीने का पानी उपलब्ध करवाने को कहा तथा ग्राम पंचायत टिकरी डकासना के गांव धरडिया के लोगों को जमीन गिफ्ट डीड करवाने को कहा ताकि सड़क का कार्य आरम्भ करवाया जा सके। उपायुक्त ने अधिकांश समस्याओं का समाधान तत्काल मौके पर ही किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता तपेंद्र चौहान, मित्र सिंह तोमर, यशपाल चौहान, बीडीसी अध्यक्ष तेजेंद्र कमल, एसडीएम संगडाह सुनिल कायथ, डीएसपी मुकेश डडवाल, बीडीओ संगडाह पूजा नेगी भी उपस्थित रहे।
0.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles