16 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

विधानसभा उपाध्यक्ष ने चोरटिया बनोगटा पंचायत व कमलाहड पंचायत में किये 69 लाख 50 हजार के उदधाटन 

Ashoka time’s…6 feb 25

प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ने वाले बच्चों को गुणात्मक शिक्षा घर द्वार पर उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प है जिसके लिए शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं।

यह उद्गार विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज ग्राम पंचायत महिपुर के गांव चोरटीया- बनोगटा की एससी बस्ती में 2.5 लाख रूपये से बने नवनिर्मित महिला मंडल भवन तथा ग्राम पंचायत कमलाहड में 67 लाख रूपये से बने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कमलाहड के नये भवन का लोकार्पण करने के उपरांत उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने स्कूल स्टाफ तथा स्थानीय लोगों को स्कूल भवन की बधाई दी। इसके अलावा उन्होंने लोक निर्माण विभाग को 1 साल से कम समय में स्कूल भवन को तैयार करने के लिए भी बधाई दी । उन्होंने कहा कि पहले ग्राम पंचायत कमलाहड एक बहुत बड़ी पंचायत हुआ करती थी और इस पंचायत का बहुत बड़ा क्षेत्र होता था। इसके उपरांत कटाह शीतला को इसे अलग कर काटा शीतल पंचायत बनाई गई सम्राट पंचायत में अधिकतर विकास कार्य कांग्रेस सरकार द्वारा करवाए गए हैं उन्होंने कहा की एच आर टी सी रोडवेज की बसों की समय सारणी को देखते हुए इस रोड पर एक प्राइवेट बस चलाई जाएगी ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।

उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव करने जा रही है और राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों के माध्यम से प्रदेश सरकार ने इसकी शुरुआत करते हुए प्रदेश में 10 विधानसभा क्षेत्रों में डे बोर्डिंग स्कूलों का कार्य आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में विद्यार्थियों को सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी ताकि वह आत्मविश्वास के साथ जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना कर सके।

उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने स्टाफ का प्रावधान किए बिना अनेकों स्कूल खोल दिए जबकि वर्तमान सरकार ने फैसला लिया कि इन स्कूलों को तब तक नहीं खोला जाएगा जब तक इनमें पर्याप्त स्टाफ का प्रावधान नहीं किया जाता । उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार की नीतियों के कारण ही गुणात्मक शिक्षा का स्तर काफी गिरा है । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को गुणात्मक सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है और शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर सुधार किया जा रहा है।

उन्होने स्कूल में बने मंच की छत बनाने का आश्वासन भी दिया

इससे पूर्व बलिंदर पुंडीर रिटायर्ड शास्त्री तथा रिटायर्ड सीएचटी अशोक ने मुख्य अतिथि को शॉर्ट टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर तपेंद्र सिंह चौहान, मित्र सिंह तोमर, बलबीर चौहान, हरेंद्र शर्मा,तहसीलदार दादाहु जयपाल ठाकुर, एस एच ओ दादाहु प्रियंका चौहान, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग नहान आलोक जुनेजा एसडीओ पीडब्ल्यूडी दादाहु, एसडीओ जल शक्ति विभाग दादाहु, श्यामा ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, आशा शर्मा, बीडीओ नाहन परमजीत सिंह, ग्राम पंचायत बनोगटा सीमा देवी पूर्व प्रधान अर्जुन ठाकुर,सतपाल, भास्कर दत्त,उजागर सिंह तथा अन्य विभागों के अधिकारी और विभिन्न पंचायतों के प्रधान एवं महिला मंडलों की महिलाऐ भी उपस्थित थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles