15.6 C
New York
Friday, October 23, 2026

मंडलायुक्त संदीप कदम ने नाहन में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा…

पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने पर दिया जोर

Ashoka time’s…25 November 23 

मंडलायुक्त एवं पर्यवेक्षक मतदाता सूची संदीप कदम ने आज शनिवार को नाहन में निर्वाचन विभाग, बीएलओ और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ 27 अक्तूबर से 9 दिसम्बर 2023 तक आयोजित विशेष पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। 

संदीप कदम ने विशेष पुनरीक्षण अभियान के लिए तैनात निर्वाचन कर्मचारियों, बीएलओ तथा सभी राजनैतिक दलों को मतदाता सूचियों में सभी पात्र लोगों के नाम दर्ज करवाने के लिए विशेष प्रयास करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में दर्ज होने न छूटे इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने 18-19 वर्ष आयु वर्ग के साथ युवा मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष बल देने के लिए कहा।

मंडलायुक्त ने कहा कि जहां मतदाता सूची में नये पात्र लोगों के नाम शामिल करना महत्वपूर्ण है वहीं पर विभिन्न कारणों से अपना स्थान छोड़ने वाले मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से डिलिशन का कार्य भी अत्यंत महत्वपूर्ण है जिसे नियमानुसार किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक युवा वर्ग को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए कॉलेजों तथा शिक्षण संस्थानों में विशेष अभियान चलाने के लिए कहा ताकि कोई भी पात्र मतदाता पंजीकरण से न छूट पाये।

उन्होंने नये पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने तथा मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया पर राजनैतिक दलों द्वारा दिये गये परामर्श को सुना और इन पर अमल करने का विश्वास दिलाया। उन्होंने विशेष पुनरीक्षण अभियान के लिए तैनात बीएलओ के साथ भी विस्तार से चर्चा की।

 

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा, एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रकरण अधिकारी नाहन रजनेश कुमार, तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर, कानूनगो निर्वाचन हरी शर्मा के अलावा विभिन्न बूथों के बीएलओ भी समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे।

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुंडीर, कांग्रेस प्रतिनिधि के रूप में कैप्टन सलीम अहमद और वीरेन्द्र पासी, भाजपा के संजय गोयल, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रतिनिधि शैलेन्द्र ठाकुर के अलावा पार्षद अशोक विक्रम, पार्षद मधु अत्री, पार्षद मंजीत सैनी भी उपस्थित रहे।

बाइकर्स ने मारी 65 वर्षीय महिला को जोरदार टक्कर…बुरी तरहां से घायल

शिलाई अस्पताल के भवन का कार्य जल्द होगा आरम्भ-हर्षवर्धन चौहान

पांवटा सिविल अस्पताल में एक माह से नहीं किये जा रहे मरीज भर्ती…क्या बोले विधायक…

अन्तर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की पांचवीं संध्या पर बहु भाषी कवि सम्मेलन का आयोजन….

रेणुका जी मेले को ‘‘ग्रीन और पॉलिथीन मुक्त मेला’’ बनाने के प्रयास हो रहे फलीभूत 

युवती के साथ दुराचार व अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल… मामला दर्ज 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles